Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी का जोरदार जनसंपर्क अभियान: लोगों का मिला भरपूर समर्थन

आसनसोल। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोइटंडी ने बुधवार बरो ऑफिस 3 से केटी रोड तक एक जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने धदका स्कूल, धदका गांव और राजपथ होटल तक लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
प्रसेनजीत पोइटंडी ने बताया कि लोगों का समर्थन देखकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “जनता बदलाव चाहती है। वे भ्रष्टाचार और दुर्नीतिग्रस्त सरकार से तंग आ चुके हैं। मैं आसनसोल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।”
इस दौरान प्रसेनजीत पोइटंडी ने कहा, “भाजपा की बंटवारे की राजनीति को यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। हम विकास और समृद्धि के लिए काम करेंगे।”
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रसेनजीत पोइटंडी को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे आगामी चुनाव में उनका समर्थन करेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed