Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा: ‘विजय संकल्प सभा’ की तैयारी अंतिम चरण में

आसनसोल। आसनसोल के पोलो मैदान में 9 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प-परिवर्तन संकल्प सभा’ होने जा रही है। इस ऐतिहासिक सभा की तैयारी अंतिम चरण में है, और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि वे दल-बल के साथ पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएं।

कृष्णा प्रसाद ने कहा, “पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है, नया बंगाल बनने जा रहा है। विश्व के महान नेता प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद लेने आप सब जरूर आए।” उन्होंने कहा कि यह सभा आसनसोल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल होगा, और लोगों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

सभा स्थल का जायजा लेने पहुंचे कृष्णा प्रसाद ने बताया कि सभा स्थल लगभग तैयार है, और लोगों के आने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि इस सभा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनें।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed