आसनसोल भाजपा जिला कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह: मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी व जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य का हुआ अभिनंदन
आसनसोल, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी आसनसोल जिला कार्यालय में आज उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा। कुल्टी के विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत’
इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और नेताओं के समर्थन में नारे गूंजते रहे।
‘संगठन के प्रति समर्पण का दिखा अद्भुत नजारा’
कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।
‘नेतृत्व में विकास को मिलेगी नई गति’
कृष्णा प्रसाद ने विश्वास जताया कि आदरणीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आसनसोल, कुल्टी सहित पूरे पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति मिलेगी।















