विश्व पर्यावरण दिवस पर आसनसोल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, वार्ड 40 में हुआ पौधरोपण’
आसनसोल, 5 जून 2026। आज 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के मंडल-1, वार्ड नंबर 40 में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
‘माँ के नाम समर्पित किए पौधे’
कार्यक्रम के तहत दर्जनों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा समर्पित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के नारों से पूरा वार्ड गूंज उठा।
पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प’
आयोजकों ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ कर्मसूची नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन और हरियाली सुनिश्चित करने का अभियान है। लोगों से अपने घर-आंगन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की गई।
स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह’
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बच्चों ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया।















