Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जनादेश का अपमान कर रहे अवसरवादी’: आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान का हमला

Oplus_0

आसनसोल, 5 जून 2026। आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेन जालान ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा:
गत 4 मई के बाद एक लोकतांत्रिक राष्ट्रवादी सरकार को बंगाल की जनता ने सुशासन के लिए मत दिया है। प्रथम चरण में ही देखा जा रहा है कि कुछ अवसरवादी सत्ता के भोगी इस सरकार को बदनाम करने की चेष्टा कर रहे हैं। जिनका न देश के प्रति, न राजस्व के प्रति और न ही विकास के प्रति कोई चिंता है।
केवल अवसरवादिता के नाम पर चुने हुए प्रतिनिधि को सम्मान एवं माला के बहाने बुलाकर अपनी व्यक्तिगत टीआरपी बढ़ाई जा रही है। इससे आम जनता एवं व्यवसायियों के बीच सरकार के प्रति वही पुरानी भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है।
अतः जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि वे किसी भी रूप में उनके बहकावे में न आएं। सोची-समझी हुई जगह पर ही एवं पुराने संगठनों तथा देशहित विचार वालों के निमंत्रण पर ही अपना महत्वपूर्ण समय दें।
आप लोगों के सम्मान के नाम पर व्यक्तिगत स्वार्थ की सिद्धि कर रहे लोगों से सभी को सावधान रहना होगा।”
श्री जालान ने कहा कि व्यवसायी वर्ग सुशासन और स्थिर सरकार के साथ है और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देता रहेगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *