Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम की जोरदार रैली: शिल्पी चक्रवर्ती के समर्थन में उठाई आवाज

बर्नपुर । आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम उम्मीदवार शिल्पी चक्रवर्ती के समर्थन में बर्नपुर के बारी मैदान से एक रैली निकाली गई, जिसमें सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने भाग लिया। इस रैली में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। मोहम्मद सलीम ने कहा कि आज भारत और पूरी दुनिया में जो अशांति फैली हुई है उसका यही एकमात्र कारण है कि दक्षिण पंथ मजबूत हो गया है, जिससे हथियारों की खनक पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

मोहम्मद सलीम ने आगे कहा कि इससे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय वामपंथ और वामपंथियों को मजबूत करना है। उन्होंने सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया और कहा कि वह भ्रष्टाचार करके कमाए हुए पैसे विदेश में जमा कर रहे हैं भाजपा को पता है लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि टीएमसी हो या भाजपा सभी एक ही तरह से सोचते हैं और उनके लिए लोगों की परेशानी तकलीफ कोई मतलब नहीं रखती।

मोहम्मद सलीम ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है वामपंथी हमेशा युद्ध के खिलाफ रहे हैं लेकिन जो राइट विंग पॉलिटिक्स करते हैं वह युद्ध चाहते हैं क्योंकि इससे ही उनको फायदा है वहीं मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पाकिस्तान द्वारा जो पहल की गई है उसके बारे में मोहम्मद सलीम ने बताया कि भारत पूरे विश्व में एक बड़ी भूमिका ले सकता था लेकिन भारत के गलत विदेश नीतियों की वजह से आज भारत ने एक मौका गंवा दिया और पाकिस्तान जैसे एक देश को यह मौका मिल गया जो की बेहद शर्मनाक बात है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *