Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ममता बनर्जी : “1600 किमी का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लाखों नौकरियां”—आसनसोल-रानीगंज को इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने का वादा

आसनसोल । आसनसोल उत्तर विधानसभा और
आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र के प्रार्थी मलय घटक और तापस बन्द्योपाध्याय के समर्थन एडीडीए ग्राउंड, वायेबल आईटी पार्क के विपरीत राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार एक जनसभा को संबोधित की। मौके पर आसनसोल उतर विधानसभा के उम्मीदवार मलय घटक, दक्षिण के उम्मीदवार तापस बनर्जी, कुल्टी के अभिजीत घटक, जामुरिया के हरे राम सिंह, पाण्डेश्वर के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
“आप हमें धर्म सिखाएंगे? हम सर्वधर्म समन्वय में विश्वास करते हैं”—ममता बनर्जी
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा—“कितनी पूजा हमारे यहाँ होती है? अब ये आ गए नाटेर गुरु बनकर हमें धर्म सिखाने।”
धर्म की परिभाषा दी: “धर्म माने पवित्रता, मानविकता। धर्म कभी भेदभाव नहीं करता, बँटवारा नहीं करता। एक संसार में माँ भी रहती है, बाप भी रहता है, बेटे-बेटियाँ भी रहते हैं।”

पूजाओं की लंबी सूची गिनाई: भीड़ से सवाल करते हुए पूछा—“माँ बोलें, दुर्गापूजा हम करते हैं या नहीं? घर-घर, क्लब-कमेटी में करते हैं कि नहीं? दुर्गापूजा, कालीपूजा, रक्षा काली, छिन्नमस्ता काली, शिबकेश्वरी काली, सर्वमंगला काली, कंकाली तारा, तारापीठ, बक्रेश्वर, महाकाल मंदिर, शिवयज्ञ, कल्याणेश्वरी माँ—कौन सी पूजा हम नहीं करते?”
अंत में कहा—“आप हमें धर्म सिखाएंगे? हम सर्वधर्म समन्वय में विश्वास करते हैं।”

“बांग्ला से बीजेपी को हटाएँगे, देश का संविधान बचाएँगे”—
जनसभा में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नारा दिया—“बांग्ला तृणमूल जीतेगा, बांग्ला जीतकर दिल्ली से बीजेपी को हटाएँगे। देश की आजादी, संविधान, लोकतंत्र बचाना है। ये रहे तो देश बेचकर चले जाएँगे।”

सीबीआई पर तंज: “सीबीआई दिखे तो ‘टाटा-बाय-बाय’ बोल देना। बीजेपी नेताओं ने कोयला से लेकर कचरे तक चोरी की, एक भी गिरफ्तारी हुई? सब धुले तुलसी पत्ते बने बैठे हैं।”

‘सोनार बांग्ला’ पर सवाल: “इलेक्शन से पहले एक रूप, बाद में दूसरा। अब कहते हैं सोनार बांग्ला, तो बंगाल के बाहर बंगालियों पर अत्याचार क्यों? कौन क्या खाएगा—मछली, मांस, अंडा—ये उसका फैसला है।”

वोट की अपील: “बीजेपी को एक भी वोट नहीं, किसी और दल को भी नहीं। ठिकाना, भाषा, अस्तित्व बचाना है तो याद रखिए—एकमात्र दल तृणमूल। माँ-माटी-मानुष की सरकार, जोड़ा फूल ही भरोसा। बाढ़, आपदा, धँस—हम थे, हैं, रहेंगे।”

“बीजेपी ने वादे तोड़े, बंगाल को फंड से वंचित रखा”—टीएमसी नेता का केंद्र पर हमला

जनसभा में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—“बीजेपी के नेता कान में फुसफुसाते हैं, वोट लेकर जनता को खाली कर देते हैं। इस बार लोग वोट नहीं देंगे, क्योंकि आपने राशन, आश्रय, रोजगार सब काट दिया।”

आरोपों की बौछार: ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने चाय बागान अधिग्रहण का वादा किया था, मगर 2021 में किए वादे पूरे नहीं हुए। “2016 से हमने कंपनी अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा, केंद्र ने कुछ नहीं किया। हमें कर्मचारियों को हर महीने 10 हजार रुपये और 475 रुपये स्वास्थ्य खर्च खुद देना पड़ रहा है।”

केंद्र की योजनाओं पर सवाल: चित्तरंजन लोकोमोटिव, इस्को बिक रहा है, कोयले की पहरेदारी सीआईएसएफ करती है तो तृणमूल कैसे दोषी? “बीजेपी के मंत्री यहाँ से हर महीने करोड़ों रुपये ले जाते हैं।” सीमा सुरक्षा, रेल, नागरिक उड्डयन—सब केंद्र के अधीन है, तो घुसपैठ की जिम्मेदारी भी केंद्र की है।

फंड रोकने का आरोप: “100 दिन के काम का पैसा, आवास, सड़क, जल जीवन मिशन, सर्व शिक्षा—सबका फंड केंद्र ने रोक दिया। सीपीएम के समय मार खाई, अब सुबह-शाम बीजेपी का अत्याचार सहना पड़ता है।”

अपनी उपलब्धि गिनाईं: “चाय बागान में पट्टा हमने दिया, आगे भी देंगे। चाय श्रमिकों को पट्टा मिलेगा।”

“1600 किमी का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लाखों नौकरियां”—आसनसोल-रानीगंज को इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब बनाने का वादा

रानीगंज की सभा में टीएमसी प्रमुख ने कहा कि यहाँ और भी कई कंपनियाँ आ रही हैं। “तुम्हारे यहाँ जो एक कंपनी थी, उसे भी लेकर पूरा इंडस्ट्रियल प्लास्टर कर रहे हैं। मेरी एक ही गुजारिश है—यहाँ के लड़के-लड़कियों को नौकरी का मौका मिले।”

मेगा प्रोजेक्ट: “1600 किलोमीटर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं। आसनसोल-रानीगंज को देश के बड़े इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब में बदलेंगे। रानीगंज के लोगों के लिए घर तैयार हैं, ताकि कोई बेघर न मरे। मुआवजा और शिफ्टिंग चार्ज भी देंगे।”

रोजगार का दावा: “पास के जिले में देवचा-पचामी कोयला परियोजना से करीब एक लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। सेल्फियास, डानकुनी इंडस्ट्रियल पार्क समेत हजारों रोजगार यहाँ बनेंगे। कर्मतीर्थ, उर्दू एकेडमी का रीजनल सेंटर, बस टर्मिनस, स्टेडियम—सब हमने बनाया।”

केंद्र पर हमला: “बीजेपी 12 साल से केंद्र में है, पूरे देश पर कब्जा कर लिया। 15 लाख देने, नोटबंदी से कालाधन लाने, साल में 2 करोड़ नौकरी—कुछ नहीं दिया। उल्टा रेल बजट ही खत्म कर दिया। मैंने रेल मंत्री रहते 5 बार बजट पेश किया था।”

अपील: “दिल्ली से मोटा भाई और सीबीआई आकर आतंक फैलाते हैं। इस बार इन्हें टाटा-बाय-बाय बोलेंगे। शुभ नववर्ष, सबको प्रणाम। लड़ेंगे, गढ़ेंगे, जीतेंगे। जय हिंद, वंदेमातरम, तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद, जय बांग्ला।”

अंत में माताओं-बहनों से उलुध्वनि कर आशीर्वाद माँगा और कहा—“लड़ेंगे, गढ़ेंगे, जीतेंगे। खेला होबे, इस बार बीजेपी को शून्य पर पहुँचाने का खेला।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *