अमित शाह की रानीगंज में विशाल जनसभा: 13 अप्रैल को खांदरा में होगा आयोजन
रानीगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, 13 अप्रैल 2026 को रानीगंज विधानसभा के खांदरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह की इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे।

इससे पहले अमित शाह ने रानीगंज में एक रोड शो किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। अमित शाह की जनसभा को सफल करने के लिए भाजपा जिला कमेटी की ओर से एक बैठक की गई। भाजपा नेताओं ने जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।












