Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पाण्डेश्वर विधानसभा में भाजपा का जोरदार प्रचार: जितेंद्र तिवारी ने जनता से मांगा समर्थन

पाण्डेश्वर। पाण्डेश्वर विधानसभा के लावदोहा क्षेत्र के कालीपुर में भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने जनता से वोट रूपी आशीर्वाद मांगा और आगामी 23 अप्रैल को ईवीएम के दो नंबर बटन कमल छाप का बटम दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जितेंद्र तिवारी ने अपने प्रचार में “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” का नारा दिया। उन्होंने लोगों से अपने समर्थन की मांग की और विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, “पाण्डेश्वर की जनता ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और इस बार भी वे विकास के लिए वोट करेंगे।”
इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपके बीच आपका बेटा बनकर आया हूं और आपके समर्थन की अपेक्षा करता हूं।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *