थैलेसीमिया से जंग: श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम में ऐतिहासिक एचएलए टेस्ट कैंप का भव्य आयोजन
बर्नपुर । श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम के सानिध्य में थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए एक भव्य और ऐतिहासिक एचएलए (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में नारायणा हेल्थ बैंगलोर के प्रसिद्ध डॉक्टर सुनील भट्ट ने लगभग 250 बच्चों का परीक्षण किया और थैलेसीमिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉक्टर भट्ट ने बच्चों और उनके परिवारों को थैलेसीमिया के लक्षण, उपचार और प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए, जिससे उनकी शिक्षा में सहायता हो सके और वे अपने भविष्य के लिए प्रेरित हो सकें। इस कैंप के माध्यम से थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रभावित बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का प्रयास किया गया।
इस आयोजन ने थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा, जहाँ उन्हें न केवल चिकित्सा परीक्षण की सुविधा मिली, बल्कि उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया। इस कैंप ने समाज में थैलेसीमिया के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और सहायता के प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर राम मोहन जी महाराज, संतोष भाईजी, धनबाद के सुरेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, दीपक तोडी, रोहित खेतान, ब्लूडमैन मुकेश हिसारिया(पटना), मधु डुमरेवाल, रेखा गाड़ीवान सहित अन्य मौजूद थे।












