‘संतों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत’: बीजेपी युवा नेता कृष्णा प्रसाद के कार्यालय पहुंचे पूज्य स्वामी निर्गुणानंद जी, कहा- राष्ट्रसेवा ही ईश्वर सेवा
आसनसोल । शिल्पांचल के जाने-माने समाजसेवी और भाजपा युवा नेता *कृष्णा प्रसाद* के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। *पूज्य स्वामी निर्गुणानंद जी महाराज* का पावन आगमन हुआ, जहां कृष्णा प्रसाद ने सपरिवार उनका स्वागत-सत्कार किया।

‘हर क्षण प्रेरणादायक रहा’
स्वामी जी के सानिध्य पर कृष्णा प्रसाद ने कहा, “उनके साथ बिताया गया हर क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और ऊर्जा से भर देने वाला रहा। एक युवा के तौर पर मुझे समाज और राष्ट्र के लिए काम करने की नई दिशा मिली है।”
आशीर्वचन में दिया ‘कर्तव्य का मंत्र’
अपने आशीर्वचन में स्वामी निर्गुणानंद जी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पण ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने स्पष्ट किया, *”राष्ट्रसेवा और जनसेवा भी ईश्वर सेवा का ही रूप है।”* स्वामी जी ने युवाओं से धर्म, संस्कृति और देश के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया।
‘सौभाग्य का क्षण’
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि ऐसे महान संत का सानिध्य पाना सौभाग्य की बात है। “स्वामी जी के विचार हमें आने वाले दिनों में और अधिक निष्ठा, लगन और ईमानदारी से जनसेवा के काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे। संतों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
शिल्पांचल में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सक्रिय कृष्णा प्रसाद के कार्यालय में स्वामी जी के आगमन को चुनावी माहौल के बीच एक अहम घटना के तौर पर देखा जा रहा है।












