विश्व पर्यावरण दिवस पर भीम आर्मी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अंडाल । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीम आर्मी की ओर से उखड़ा-बांकोला स्थित एरिया ऑफिस सहित विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के नेताओं ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी केवल एक दिन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। लोगों को वर्षभर पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है।
भीम आर्मी की ओर से लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की गई। संगठन ने आश्वासन दिया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हर जनहित कार्य में भीम आर्मी हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कन्हैया राम, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज दास तथा उपाध्यक्ष दिलीप पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















