Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“होर्डिंग पर कब्जा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं”—कांग्रेस का टीएमसी पर आरोप

आसनसोल । आसनसोल में चुनावी होर्डिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पैंताडी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोग जबरन होर्डिंग पर कब्जा कर रहे हैं।

*क्या है मामला:* उन्होंने कहा कि “हर चुनाव में होर्डिंग को लेकर झगड़ा होता है। आसनसोल नगर निगम होर्डिंग ऑपरेट करता है, और टेंडर लेने वाले डरते हैं कि तृणमूल के लोग लगाने न दें और टेंडर छीन लें। इसलिए 2024 से सभी दलों में होर्डिंग बाँट दिए गए।”

*कांग्रेस का दावा:* “प्रसेनजीत पोईटंडी ने दवा किया कि उन्हें 20 होर्डिंग अलॉट हुए, पर सिर्फ 6-7 लगा पाए। एचएलजी मोड़ पर उनकी होर्डिंग लगी थी, उसके ऊपर तृणमूल ने अपनी होर्डिंग चिपका दी। भगत सिंह मोड़ पर होर्डिंग फाड़ दी गई, गिर्ज़ा मोड़, ग्रैंड होटल के सामने कब्जा कर लिया। बीएनआर मोड़, जुबली मोड़, सृष्टिनगर, डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी—कहीं नहीं लगाने दिया।”

*शिकायत बेअसर:* “7 तारीख को चुनाव आयोग को मेल किया, आज फिर एसडीओ और ईसीआई को शिकायत दी। सुबह 9 बजे पुलिस को कहा, दोपहर 1 बजे तक कोई एक्शन नहीं। सीडीओ साहब बीमार हैं, उनके निचले अधिकारी ने टीम भेजने की बात कही।”

*टीएमसी पर हमला:* “इन चोरों का पेट नहीं भरता। बालू चोरी, कोयला चोरी, गाय तस्करी, नौकरी चोरी, चावल-त्रिपाल चोरी, अब होर्डिंग भी हड़प रहे हैं। जाने का वक्त है, जितना लूट सको लूट लो, यही इनका मकसद है।”
*“15 साल से आसनसोल को लूटा, अब चोरों की विदाई होगी”—टीएमसी पर तीखा हमला*

आसनसोल में होर्डिंग विवाद के बीच विपक्ष ने टीएमसी पर सीधा हमला बोला। प्रसेनजीत पोईटंडी ने कहा—“आप 15 साल से आसनसोल को लूट रहे हैं, यहाँ के बेरोजगार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। अब आप जैसे चोरों को विदाई होना होगा।”

*चेतावनी:* “जो ‘दादा-दादा’ करके चोरों के पीछे लूटने निकले हैं, वो दादा के भाई भी 4 तारीख के बाद समझ जाएँगे।”

*होर्डिंग कब्जे पर आरोप:* “दखल करने की राजनीति चल रही है। कॉरपोरेशन से जो होर्डिंग अलॉट हुए हैं, उन पर भी कब्जा किया जा रहा है। मैं पूरी लिस्ट दे सकता हूँ कि कहाँ-कहाँ कब्जा हुआ।”

प्रसेनजीत पोईटंडी ने कहा कि अब जनता इन ‘दखलंदाजों’ को जवाब देगी और भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed