Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: पूर्वा एक्सप्रेस से 95 कछुए बरामद, वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

अंडाल, 6 जून 2026। वन्यजीव तस्करी पर नकेल कसते हुए अंडाल जीआरपी ने शनिवार को दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस से भारी संख्या में कछुओं की खेप पकड़ी है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी बबी नोन नामक युवक को गिरफ्तार कर आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

ऐसे हुआ खुलासा
जीआरपी कर्मियों को ट्रेन में कई बोरों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक पर शक हुआ। पूछताछ में जवाब संतोषजनक न मिलने पर बोरों की तलाशी ली गई, जिसमें जीवित कछुए भरे मिले। तुरंत ट्रेन को रानीगंज स्टेशन पर रोककर आरोपी को उतारा गया और अंडाल जीआरपी थाना लाया गया।

90-95 कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे
गहन जांच में बोरों से करीब 90 से 95 कछुए बरामद हुए। आरोपी बबी नोन ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे ये बोरे हावड़ा पहुंचाने के लिए किसी ने दिए थे।

जीआरपी ने तुरंत वन विभाग और डीएफओ कार्यालय को सूचना दी। वन अधिकारियों ने सभी कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस
अंडाल जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि कछुओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और हावड़ा में किसे डिलीवर होनी थी। तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *