Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में मारवाड़ी युवा मंच अनंता शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाली कमान

आसनसोल ।  मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखा की ओर से शनिवार 11 अप्रैल को आसनसोल क्लब में शपथ ग्रहण समारोह एवं वार्षिक बैठक का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल-सिक्किम प्रांत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मोहंका, प्रांतीय सहायक मंत्री (ज़ोन 5) गोकुल अग्रवाल  एवं प्रांतीय अमृतधारा संयोजक श्री अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे।

शाखा की पूर्व अध्यक्ष सीए मेघा अग्रवाल जालान ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा नई टीम को शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन दिया। अतिथियों का शाखा की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

इसके पश्चात नई पीएसटी टीम को शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष सपना पासरी, सचिव क्रिस्टिना दारूका एवं कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।

बैठक के दौरान वर्षभर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई टीम को समाज सेवा एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। शाखा के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *