Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल उत्तर में वोटर लिस्ट पर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पोईटंडी ने उठाए सवाल: बोले- निष्पक्ष चुनाव पर उठ सकता है सवाल

आसनसोल । विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसेनजीत पोईटंडी ने मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रसेनजीत पोईटंडी ने मंगलवार को गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि कई नाम संदिग्ध तरीके से जोड़े या हटाए गए हैं। कुछ जगहों पर एक ही व्यक्ति के नाम कई बार दर्ज होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

प्रसेनजीत पोईटंडी ने इस पूरे मुद्दे को राहुल गांधी के पुराने आरोपों से जोड़ते हुए कहा, “जिस तरह की अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पहले से सवाल उठाती रही है, अब वही स्थिति पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में भी नजर आ रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते इन गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया, तो यह चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर सकता है।

प्रसेनजीत पोईटंडी ने मांग की कि मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संदिग्ध नामों को हटाया जाए और असली मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन भी कर सकती है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *