Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल के इतिहास का सबसे असहाय नगर निगम”: चेंबर सचिव शंभूनाथ झा ने मेयर को लिखा तीखा पत्र, कहा- ‘पद से इस्तीफा दे दें’

आसनसोल, 11 जून 2026। आसनसोल नगर निगम और मेयर के खिलाफ आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मोर्चा खोल दिया है। चेंबर के सचिव शंभूनाथ झा ने मेयर को बेहद तल्ख लहजे में पत्र लिखकर नगर निगम को ‘इतिहास का सबसे असहाय निगम’ और मेयर को ‘सबसे बेकार मेयर’ करार दिया है।

‘गुमराह करने का आरोप, विश्वास उठ गया’
शंभूनाथ झा ने पत्र में लिखा, “आपको लिखते हुए मुझे खुद शर्म हो रही है कि आसनसोल के इतिहास में इतना असहाय नगर निगम पहले कभी नहीं देखा गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने जनता को गुमराह किया है।

हटन रोड अतिक्रमण: वादे और हकीकत
झा ने हटन रोड से अतिक्रमण हटाने के मुद्दे को उठाया। पत्र के मुताबिक:
1. मेयर ने घोषणा की थी कि 16.5.26 को हटन रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसमें वे सफल नहीं हुए।
2. फिर Memo No. 191/30/PW/ENG/2026 जारी कर बताया गया कि दुकानदारों के अनुरोध पर 15 दिनों के लिए अभियान रोक दिया गया है और “15 दिनों के बाद कोई मुहलत नहीं दी जाएगी”।

’11 दिन बीत गए, निगम कुंभकर्ण की नींद में’
शंभूनाथ झा ने कटाक्ष किया, “आज मुहलत के गुजरे हुए 11 दिन हो गए हैं। नगर निगम कुंभकर्ण की नींद में सोई हुई है। ये आसनसोल की जनता के साथ धोखा है।” उन्होंने कहा कि निगम की कथनी और करनी में अब जनता का विश्वास उठ गया है।

‘इस्तीफा दे दीजिए, आपसे आशा नहीं’
पत्र के अंत में शंभूनाथ झा ने मेयर से पदत्याग की मांग कर दी। उन्होंने लिखा, “अगर नगर-निगम नहीं चला पा रहे तो पद से पदत्याग दे दीजिए। जब कलकत्ता के मेयर पदत्याग दे सकते हैं तो आप क्यों नहीं दे सकते? अब आपसे और आशा नहीं रखी जा सकती।”

व्यापारियों में आक्रोश
चेंबर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि हटन रोड पर अतिक्रमण से व्यापार और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। निगम के बार-बार तारीख देने और टालने से व्यापारियों में भारी नाराजगी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *