15 जून को दुर्लभ संयोग: पुरुषोत्तम मास और सोमवती अमावस्या एक साथ, ’33 की संख्या में दान अति शुभ’ – व्यवसायी सुरेन जालान
Oplus_0
आसनसोल, 14 जून 2026। दान रुपी पुरुषोत्तम मास और सोमवती अमावस्या तिथि का दुर्लभ संयोग 15 जून 2026, सोमवार को बन रहा है। आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने इसे सभी सनातनियों के लिए शुभ अवसर बताया है।
’33 की संख्या में दान अति शुभ’
सुरेन जालान ने कहा, “यथाशक्ति किसी भी रूप में किसी भी जरूरतमंद को 33 की संख्या में दान देना अति शुभ माना गया है। चाहे वह 33 चवन्नी ही क्यों न हो।”
‘दान से वंचित न रहें’
उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से अपील की कि इस अवसर का लाभ उठाएं। “आपके आसपास किसी भी रूप में दान अवश्य करें, दान देने से वंचित न रहें।” जालान ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में किया गया दान कई गुना फलदायी होता है और सोमवती अमावस्या पर पितरों के निमित्त दान का विशेष महत्व है।














