Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में प्री-बजट इंटरैक्टिव सेशन: वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक

दुर्गापुर, 14 जून 2026। 22 जून को पश्चिम बंगाल का बजट पेश होने से पहले राज्य सरकार द्वारा आज दुर्गापुर के पियरलेस होटल में प्री-बजट इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया। सेशन की अध्यक्षता वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता ने की।

ये रहे मौजूद
बैठक में मंत्री अग्निमित्रा पाल, विधायक चंद्रशेखर बनर्जी और लखन घुरुई, जिला मजिस्ट्रेट और पश्चिम बंगाल सरकार के विभिन्न सचिव उपस्थित थे। उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बजट सुझावों पर चर्चा की।

लिखित में दिए गए सुझाव
सेशन के दौरान कई मुद्दों पर लिखित में चर्चा की गई। उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और एमएसएमई सेक्टर से जुड़े सुझाव वित्त विभाग को सौंपे गए।

ADDA NOC का मामला उठा
बैठक में ADDA NOC का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उद्योगपतियों ने आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण से एनओसी मिलने में देरी और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग रखी। वित्त मंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बजट में दिखेगी झलक’
वित्त मंत्री सपन दास गुप्ता ने कहा कि सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है और 22 जून को पेश होने वाले बजट में इसकी झलक दिखेगी। नई सरकार का फोकस औद्योगीकरण, रोजगार सृजन और पारदर्शी निवेश नीति पर है।

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने 5 सूत्री सुझाव का ज्ञापन मंत्री को सौंपा। जिसमें औद्योगिक विकास और शहर के पुनर्विकास पर खास जोर दिया गया है।

1. औद्योगिक सब्सिडी फिर शुरू हो
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हाल ही में बंद की गई औद्योगिक सब्सिडी को पुनः बहाल करने का सुझाव दिया गया है, ताकि औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

2. बंद फैक्ट्रियों की जमीन का पुनर्विकास
आसनसोल क्षेत्र में ग्लास फैक्ट्री, ब्लू फैक्ट्री, साइकिल कॉरपोरेशन और इंडियन ऑक्सीजन की जमीन के पुनर्विकास के लिए बजट आवंटन की मांग की गई है। इससे नए उद्योगों का रास्ता साफ होगा।

3. बाजार क्षेत्र में फ्लाईओवर बने
आसनसोल जिला मुख्यालय होने के नाते शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त बजट की जरूरत बताई गई है। खासकर बाजार क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण और बाजार पुनर्विकास के लिए फंड मांगा गया है।

4. दामोदर-अजय नदी पर पुल बनें
आसनसोल को औद्योगिक और थोक हब में बदलने के लिए दामोदर और अजय नदियों पर पुल बनाने के प्रयास करने का सुझाव है। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

5. फंड त्योहारों पर नहीं, विकास पर खर्च हो
सुझाव में कहा गया है कि फंड को पिछली सरकार की तरह मेलों और त्योहारों पर खर्च करने के बजाय शहर के विकास पर लगाया जाए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *