पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ की AGM संपन्न: 26 जुलाई को बर्नपुर में भावना मेमोरियल, 30 अगस्त को गोल्ड कप शतरंज
आसनसोल, 14 जून 2026। पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ (PBDCA) की वार्षिक आम सभा (AGM) 14 जून 2026 को आसनसोल क्लब में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने की।
शतरंज के प्रचार पर जोर
बैठक में जिले में शतरंज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दो बड़ी प्रतियोगिताओं की घोषणा
मुख्य निर्णय के तहत चौथी भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 26 जुलाई 2026 को भारती भवन, बर्नपुर में किया जाएगा। वहीं द्वितीय आसनसोल गोल्ड कप शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त 2026 को आसनसोल क्लब में होगी।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
सभा में कार्यकारी अध्यक्ष तपन दासगुप्ता, उपाध्यक्ष मधु डूमरेवाल, जयसूर्य भट्टाचार्य एवं सौम्य नारायण गोराई, सचिव मलय मजूमदार, संयुक्त सचिव पंकज मंडल एवं अनिल नायर तथा कोषाध्यक्ष दामोदर कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
‘युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित’
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जिले में शतरंज गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।














