Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हार की गूंज, संगठन में भूचाल: पश्चिम बर्दवान TMC जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

आसनसोल, 19 जून 2026। पश्चिम बर्दवान में TMC को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रीमा भट्टाचार्य को भेज दिया। इसके साथ ही जिले की सियासत गरमा गई है।

दोबारा ताज, लेकिन विरोध बरकरार
विधानसभा चुनाव* में TMC की करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने पूरा संगठन भंग कर दिया था। बदलाव की आंधी में सभी जिला कमेटियां खत्म कर दी गई थीं। कुछ हफ्ते बाद ही नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती को फिर से पश्चिम बर्दवान की कमान सौंपी गई थी। लेकिन पुनर्नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में बगावती सुर उठ रहे थे।

सोशल मीडिया पर खुली जंग
स्थानीय TMC नेताओं ने नरेंद्र नाथ के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिय पर खुलकर भड़ास निकाली थी। कई पोस्ट में उनकी कार्यशैली को हार की वजह बताया गया। पार्टी के अंदरूनी कलह के बीच उनका इस्तीफा अहम माना जा रहा है।

अब क्या होगा आगे?
फिलहाल TMC हाईकमान की तरफ से इस्तीफे पर कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बर्दवान में संगठन का नया सिरे से गठन होगा। नए जिलाध्यक्ष की रेस में कई नाम चल रहे हैं। इस्तीफे ने जिला TMC में बड़े फेरबदल के संकेत दे दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *