Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

SBFCI ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 376 लोगों ने लिया भाग, केंद्र सरकार ने ‘योग संगम पत्र’ से किया सम्मानित

आसनसोल । SBFCI ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। संगठन द्वारा वैभवी टाइनी टॉट्स के तीनों शाखाओं और SBFCI के एवलिन लॉज में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया।
इन चारों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल मिलाकर 376 लोगों ने भाग लिया। योग सत्रों में स्कूल की प्रधानाध्यापिकाओं अंजुल बागड़ी और शिखा बागड़ी का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षकों शारदा गुप्ता, रिंकी बनर्जी और उत्तरा रॉय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

एवलिन लॉज के वरिष्ठ निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।

SBFCI के इस सराहनीय प्रयास के लिए केंद्र सरकार द्वारा संगठन को ‘योग संगम पत्र’ से सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान योग को जन-जन तक पहुंचाने और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य चेतना फैलाने के लिए दिया गया।

संस्था ने बताया कि योग दिवस का उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *