8 साल पुराने 32 लाख के लोन पर इंडियन बैंक की बड़ी कार्रवाई, नातुनपल्ली में सायन ऑटो सेंटर की संपत्ति जब्त
आसनसोल, 24 जून 2026। इंडियन बैंक ने लंबे समय से डिफॉल्ट चल रहे लोन की वसूली के लिए बुधवार को सख्त कदम उठाया। बैंक ने ऊषाग्राम नातुनपल्ली स्थित सायन ऑटो सेंटर के मालिक तापस आचार्जी की संपत्ति का भौतिक कब्जा ले लिया।
क्या है पूरा मामला:
बैंक अधिकारियों के अनुसार, तापस आचार्जी और मुनमुन आचार्जी के नाम से संचालित सायन ऑटो सेंटर को 2016 में व्यवसाय के लिए इंडियन बैंक की अपकार गार्डन शाखा से करीब 32 लाख रुपये का लोन दिया गया था। किस्तें जमा नहीं होने पर 25 दिसंबर 2018 को बैंक ने इस खाते को NPA घोषित कर दिया।
नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं:
बैंक ने बताया कि बकाया वसूली के लिए कई बार नोटिस भेजे गए और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बावजूद ऋण का भुगतान नहीं हुआ। आखिरकार पश्चिम बर्धमान जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बैंक की टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार को सायन ऑटो सेंटर की संपत्ति पर भौतिक कब्जा ले लिया।
कार्रवाई के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। बैंक का कहना है कि SARFAESI Act के तहत आगे की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।














