Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल: फॉस्सबेकी – आसनसोल मर्चेंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भव्य सम्मान समारोह, मंत्री अग्निमित्रा पाल बोली – सीएम शुभेंदु के नेतृत्व में लौटेगा औद्योगिक गौरव”

आसनसोल, 27 जून 2026। फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फॉस्सबेकी) और आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने संयुक्त रूप से आसनसोल क्लब में विधायकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया। समारोह में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के कई विधायकों को सम्मानित किया गया।

कौन रहे मौजूद:
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल की मंत्री अग्निमित्रा पाल, डॉ. अजय पोद्दार, जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी और बाराबनी विधायक अरिजीत राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फॉस्सबेकी की तरफ से अध्यक्ष सचिन राय, सुभाष अग्रवाल, आरपी खेतान, हिरेन व्यास, सपन चौधरी, पवन गुटगुटिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता, मोमेंटो और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मान किया।

मंत्री अग्निमित्रा पाल: “औद्योगिक गौरव वापस लाएंगे”
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि कभी आसनसोल-दुर्गापुर बेल्ट औद्योगिकरण का प्रतीक था। डॉ. विधान चंद्र राय ने दुर्गापुर बसाकर इसे शिक्षा, संस्कृति और उद्योग में अग्रणी बनाया था। लेकिन बीते समय में यहां के औद्योगिकरण पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा, _”लेकिन अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगिकरण को फिर से दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मिशन में फॉस्सबेकी जैसे संगठनों का सहयोग बहुत जरूरी है।”

डॉ. अजय पोद्दार: “राष्ट्र निर्माण में उद्योगपतियों की भूमिका अहम”
डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि सरकार पॉलिसी बनाकर रास्ता दिखा सकती है, लेकिन उसे जमीन पर उतारकर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उद्योगपतियों और उद्यमियों की है। “भाजपा सरकार उद्योग और औद्योगिकरण के साथ खड़ी है। जो भी न्यायोचित तरीके से राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा, उसे हर संभव सहयोग मिलेगा,”

डॉ. बिजन मुखर्जी: “उद्योग के साथ पर्यावरण भी जरूरी”
जामुड़िया से विधायक और डॉक्टर डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि औद्योगिकरण जरूरी है, लेकिन पर्यावरण का ध्यान रखना भी उतना ही अहम है। प्रदूषण वाले क्षेत्र से आने के कारण वे इसके नुकसान समझते हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यहां के उद्योगपति विकास के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर भी गंभीर हैं। उन्हें भरोसा है कि यहां का उद्योग जगत विकास और प्रकृति संरक्षण दोनों को बराबर तवज्जो देगा।

फॉस्सबेकी का संकल्प:
फॉस्सबेकी अध्यक्ष सचिन राय और आरपी खेतान ने सभी अतिथियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि संगठन सरकार के साथ तालमेल कर सिर्फ आसनसोल ही नहीं, बल्कि अपने अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए लगातार प्रयास करेगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *