Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सेवा और समर्पण को सलाम: मारवाड़ी सम्मेलन शिल्पांचल शाखा ने चिकित्सक और CA दिवस पर सम्मान समारोह किया

आसनसोल, 1 जुलाई 2026। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के मौके पर पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की आसनसोल शिल्पांचल शाखा ने शहर के चिकित्सकों और CA को सम्मानित कर दोनों पेशों के योगदान को सराहा।

‘धरती के भगवान’ चिकित्सकों को नमन:
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और सदस्य आनंद पारीक ने कहा कि चिकित्सक हमारे समाज के असली नायक हैं। जाति-धर्म का भेद किए बिना वे हर मरीज की सेवा में लगे रहते हैं। इसीलिए हर साल 1 जुलाई को मारवाड़ी सम्मेलन शहर के विभिन्न चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति आभार जताता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की तरह ही चार्टर्ड अकाउंटेंट भी आर्थिक अनुशासन और पारदर्शिता के जरिए समाज को मजबूत करते हैं। दोनों ही पेशे व्यक्तिगत त्याग के साथ लोगों को सुरक्षा और भरोसा देते हैं।

शाल और पुष्पगुच्छ से सम्मान:
इस अवसर पर शिल्पांचल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और CA को शाल, पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. रवि दारूका, डॉ. बृजेश कुशवाहा, डॉ. शशि कला, डॉ. एके आस और चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद गोयल शामिल रहे। सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

सम्मेलन के पदाधिकारी रहे मौजूद:
सम्मान समारोह में शाखा अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के अलावा शंकर शर्मा, विशाल मांवडिया, आशीष केडिया और विजय माखरिया सहित मारवाड़ी सम्मेलन शिल्पांचल शाखा के कई सदस्य उपस्थित थे।

मारवाड़ी सम्मेलन ने संकल्प लिया कि समाज सेवा करने वाले इन पेशेवरों का सम्मान हर साल इसी तरह मनाया जाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *