Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“बासुकीनाथ में किन्नर समाज की पहचान पर संकट: फर्जी लोग कर रहे बधाई वसूली, बिट्टन तिवारी ने उठाई आवाज”

8 साल बीमारी का उठाया फायदा, रोकने पर मिल रही जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज कराई शिकायत

बासुकीनाथ । बासुकीनाथ इलाके में किन्नर समाज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोग खुद को किन्नर बताकर बधाई वसूली कर रहे हैं, जबकि किन्नर समाज का कहना है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किन्नर समाज की बिट्टन तिवारी ने किया है।

मंगलवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर बिट्टन तिवारी ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग उनके तय क्षेत्र में घुसकर शादी-ब्याह और जन्म के मौके पर बधाई मांग रहे हैं। इससे न सिर्फ किन्नर समाज की पुरानी परंपरा टूट रही है, बल्कि पूरे समाज की बदनामी भी हो रही है।

बीमारी का उठाया गया फायदा
बिट्टन तिवारी ने बताया, “मैं पिछले 8 सालों से बीमार थी। इसी का फायदा उठाकर इन लोगों ने मेरे इलाके में कब्जा कर लिया। जब हमारे लोग इन्हें रोकते हैं तो उल्टा हमें ही जान से मारने की धमकी दी जाती है।”

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बासुकीनाथ थाने में लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

लोगों से की ये अपील
बिट्टन तिवारी ने आम जनता से हाथ जोड़कर अपील की कि वे जसीडीह क्षेत्र में प्रमिला और राजकुमार मंडल नाम के लोगों को किसी तरह की बधाई या पैसा न दें। उन्होंने कहा, “किन्नर समाज में शामिल होने के नियम होते हैं। बिना परंपरा के कोई भी बधाई नहीं मांग सकता।”

उन्होंने झारखंड, खासकर बासुकीनाथ के लोगों से आग्रह किया कि ऐसे फर्जी लोगों को किसी प्रकार का सहयोग न दें ताकि समाज की मर्यादा बनी रहे।

फिलहाल जिन लोगों पर आरोप लगे हैं उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *