Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सेवा और समर्पण की नई उड़ान: दीपक रुद्र बने रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष

भव्य समारोह में हुआ पदभार ग्रहण, जयन्ती चौधरी को मिली सचिव की जिम्मेदारी

आसनसोल, 9 जुलाई 2026। सेवा भाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने वाले रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर के नए सत्र 2026-27 के लिए नेतृत्व परिवर्तन किया। आसनसोल क्लब में आयोजित एक गरिमामय इंस्टॉलेशन समारोह में दीपक रुद्र ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीजी सुखमिंदर सिंह और स्मिथ झुनझुनवाला ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंच पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सचिन राय ने प्रतीक चिन्ह देकर औपचारिक रूप से दीपक रुद्र को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। इसी के साथ जयन्ती चौधरी को क्लब का नया सचिव नियुक्त किया गया।

“टीमवर्क से आगे बढ़ेंगे” – नए अध्यक्ष
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में क्लब की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर ने पूरे साल स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय काम किए हैं। क्लब की टीम भावना और कार्यशैली अनुकरणीय है।

नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक रुद्र ने अपना विजन साझा करते हुए कहा,
_”पिछले सालों की तरह इस साल भी हम एकजुट होकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे। सबके सहयोग से क्लब को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

समारोह के दौरान क्लब की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अमिताभ मुखोपाध्याय, विश्वरंजन दासगुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का संदेश साफ तौर पर दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *