“चलते ट्रक के टायर में लगी भीषण आग, ट्रैफिक पुलिस और सिविक वॉलंटियर की तत्परता से टला बड़ा हादसा”
अंडाल, 13 जुलाई 2026। अंडाल से आसनसोल की ओर जा रहे सीमेंट लोड ट्रक के टायर में अचानक आग लग जाने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें उठते देख राहगीरों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अंडाल ट्रैफिक प्रभारी पबीर पाल और थाना के एसआई शिवशंकर चटर्जी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
इस बचाव अभियान में सिविक वॉलंटियर बिरजू गुप्ता, विश्वनाथ चक्रवर्ती और हेमंत मित्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे आग ट्रक के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल पाई।
पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से यातायात भी सामान्य रहा और एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।














