Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“मेरे नाम पर वसूली बर्दाश्त नहीं होगी” – अग्निमित्रा पॉल की सख्त चेतावनी, कहा सबूत के साथ करें शिकायत

आसनसोल । राज्य की नगर विकास और नगर नियोजन मंत्री अंगिमित्रा पॉल ने अपने नाम और मुख्यमंत्री, मंत्री व प्रतिमंत्री के नाम पर हो रही वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर आम जनता से अपील की है कि अगर कोई कटमनी, सिंडिकेट या एक्सटॉर्शन के नाम पर पैसे मांगे तो तुरंत इसकी शिकायत की जाए।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं कि उनके नाम का इस्तेमाल कर बाजारों से पैसा मांगा जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि वसूली, गुंडा टैक्स और सिंडिकेट चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वे खुद भी ऐसे लोगों पर एक्शन लेंगे।

उन्होंने लोगों से कहा कि शिकायत करने से पहले सबूत जरूर रखें। “कई बार किसी को बदनाम करने के लिए भी मेरा नाम लिया जाता है। बिना सबूत के किसी बात पर विश्वास करना संभव नहीं है”।

उन्होंने यह भी चेताया कि लोग फोटो देखकर धोखे में न आएं। “हजारों लोगों के साथ मेरी फोटो है। इसलिए कोई फोटो दिखाकर ये न कहे कि मुझे आपके पास भेजा है”।

अंत में उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके या सरकार के किसी मंत्री के नाम पर पैसे मांगे तो तुरंत उनसे संपर्क करें। उनका नंबर सभी के पास उपलब्ध है।
“हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *