Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के अराडांगा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

आसनसोल । स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में अराडांगा दुर्गा मंदिर, आसनसोल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर को आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त था। शिविर में आसपास के सैकड़ों पुरुष, महिला और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

इन जांचों की मिली सुविधा
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग और जनरल फिजिशियन की जांच बिल्कुल मुफ्त की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं। आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम ने ब्लड टेस्ट और अन्य जरूरी जांचों में तकनीकी सहयोग दिया।

सचिव रजेत प्रसाद का संबोधन
कार्यक्रम में संस्था के सचिव  रजेत प्रसाद ने कहा आज हम सभी यहां अराडांगा दुर्गा मंदिर में एक ही संकल्प के साथ एकत्रित हुए हैं  स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन का मानना है कि स्वास्थ्य किसी का अधिकार नहीं, बल्कि हर इंसान का मौलिक अधिकार है। पैसे के अभाव में कोई इलाज से वंचित न रहे, इसी सोच के साथ हम लगातार ऐसे शिविर लगाते आ रहे हैं। आज के इस शिविर में आप सभी ने जो सहयोग और विश्वास दिखाया है उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। खासकर आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल की पूरी टीम को धन्यवाद, जिनके सहयोग से हम यह सेवा दे पाए। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी हर बस्ती, हर मोहल्ले तक जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए।  अंत में सिर्फ इतना कहूंगा  अपना और अपने परिवार का ख्याल रखिए। समय-समय पर जांच कराते रहिए। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।

स्थानीय लोगों में खुशी
शिविर से लाभान्वित लोगों ने संस्था और डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगने चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी अपना इलाज करा सकें।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *