Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवे श्रावणी मेला के दौरान आसनसोल–पटना एवं आसनसोल–गोरखपुर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगा

आसनसोल, 20 जुलाई 2026। श्रावणी मेला एक पवित्र धार्मिक आयोजन है, जो देश के विभिन्न भागों से आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाला यह महापर्व भगवान शिव के प्रति श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर के महत्व तथा श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 03511/03512 आसनसोल–पटना–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) तथा 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है।

03511 आसनसोल–पटना श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन (कुल 32 फेरे) 17.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 02.30 बजे पटना पहुँचेगी। वापसी में 03512 पटना–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 30.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन (कुल 32 फेरे) 03.30 बजे पटना से प्रस्थान कर उसी दिन 13.00 बजे आसनसोल पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल सेकेंड क्लास) के अनारक्षित कोच उपलब्ध रहेंगे।

03527 आसनसोल–गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन (कुल 32 फेरे) 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष (अनारक्षित) 30.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन (कुल 32 फेरे) 16.15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 08.20 बजे आसनसोल पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी के अनारक्षित कोच उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *