देवघर–बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का दुदही एवं रतन सराय स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
आसनसोल, 24 जुलाई 2026। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने देवघर–बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन को उत्तर पूर्व रेलवे के दुदही एवं रतन सराय स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
05028 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल दुदही स्टेशन पर 19:45 बजे तथा रतन सराय स्टेशन पर 21:40 बजे पहुँचेगी। इसी प्रकार 05027 देवघर–बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल रतन सराय स्टेशन पर 07:40 बजे तथा दुदही स्टेशन पर 09:50 बजे पहुँचेगी।
उक्त दोनों स्टेशनों पर यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 02 मिनट का ठहराव करेगी।















