Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल तुलसी रानी स्कूल में ‘हरित संकल्प’ का शुभारंभ, दीप प्रज्ज्वलन और कला प्रतियोगिता से छात्राओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

आसनसोल । पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आसनसोल तुलसी रानी स्कूल में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई, जिसके बाद छात्रों द्वारा पर्यावरण पर आधारित कला प्रदर्शनियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा शामिल हुईं। उनके साथ स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशा शर्मा और स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल के छात्राओं ने “धरती बचाओ” और “पेड़ लगाओ” थीम पर बनाए गए चित्रों, पोस्टरों और मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। पर्यावरण के प्रति बच्चों की रचनात्मकता देखकर सभी अतिथि गदगद हो गए।

कला में निपुण छात्रों को मिला सम्मान
पर्यावरण विषय पर आयोजित चित्रकला और मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्राओं को मुख्य अतिथि आशा शर्मा के हाथों पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

आशा शर्मा ने कही ये बात
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा, “आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। अगर बचपन से ही उन्हें पर्यावरण बचाने की सीख दी जाए तो आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ और हरित भारत का निर्माण कर सकती है। तुलसी रानी स्कूल ने जिस तरह बच्चों के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया है, वह सराहनीय है। पेड़ काटने से नहीं, पेड़ लगाने से ही हम ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी समस्याओं से लड़ सकते हैं। हर घर, हर स्कूल को इस मुहिम से जुड़ना होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को भी स्कूलों में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

स्कूल प्रशासन ने जताया आभार
स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि स्कूल आगे भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि बच्चे प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed