Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“गो सम्मान आवाहन अभियान: आसनसोल में हजारों गौभक्तों का पैदल मार्च, DM ऑफिस में सौंपा 21 सूत्री ज्ञापन, गौ हत्या बंद करने की मांग”

आसनसोल । “गो सम्मान आवाहन अभियान” के तहत सोमवार 27 जुलाई को आसनसोल में गौ रक्षा को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ। देश के 790 जिलों में एक साथ शुरू हुए इस अभियान के तहत आसनसोल में हजारों की संख्या में गौभक्त सड़कों पर उतरे और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इको पार्क से निकला शांतिपूर्ण मार्च
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे सेंट्रल रोड स्थित इको पार्क मैदान से हुई। शंख ध्वनि के साथ “श्री राम जय राम जय जय राम” महामंत्र का जाप किया गया। इसके बाद हजारों लोग अनुशासित तरीके से “गौ हत्या बंद करो”, “सनातन धर्म की जय हो” के जयकारों के साथ पैदल मार्च करते हुए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

मार्च में आसनसोल के अलावा दुर्गापुर, रानीगंज, जामुरिया, सालनपुर, पांडेश्वर, कुल्टी, बराकर, दोमहानी सहित सभी विधानसभाओं से गौभक्त शामिल हुए।

DM ऑफिस में सौंपा गया 21 सूत्री ज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी ADM (G) को अभियान की 21 मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

मुख्य मांगें:
1. पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
2. गौ माता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा दिया जाए।
3. गौशालाओं को सरकारी सहायता और संरक्षण प्रदान किया जाए।

अभियान के तहत पूरे देश से लगभग 5 लाख हस्ताक्षर एकत्र कर ADM को सौंपे गए। ज्ञापन को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम
इको पार्क से DM ऑफिस तक पूरे रूट पर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। DM ऑफिस के अंदर सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
अभियान के प्रभारी पुनीत सानतोरिया, पश्चिम बर्दवान जिला प्रभारी विकास सतनालिका, रितेश खेतान, राकेश मोदी, गोपाल खीरीया, ललित खैतान, गोपाल शरावगी, विपुल दुबे, अमन गिरी, सुदीप गोराई, बैद्यनाथ पाल, संतोष महेश्वरी, दीपक मोदी, बबलू गोराई, सतीश कयाल, मुकेश अग्रवाल, राजेश जालान, सियाराम अग्रवाल, महेश शर्मा, विनय शर्मा, आनंद पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed