Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्रावणी मेला के दौरान पूर्व रेलवे द्वारा मधुपुर एवं पटना के बीच विशेष मेमू ट्रेन का परिचालन

आसनसोल, 01 अगस्त 2026 । श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने मधुपुर एवं पटना के बीच एक विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

03555 मधुपुर–पटना श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन 02.08.2026 से 29.08.2026 तक (कुल 28 फेरे) मधुपुर से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे पटना पहुँचेगी।

इसी प्रकार, 03556 पटना–मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन 03.08.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 28 फेरे) पटना से 04:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 12:15 बजे मधुपुर पहुँचेगी।

यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशनों पर ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *