Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कबाड़ बेच रहा PM का भाई, पतंग बेच रहा दूसरा: सुरेन जालान बोले – मोदी सिर्फ देश के लिए जीते हैं

आसनसोल । आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक जीवन और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों को कोई विशेष लाभ नहीं पहुंचाया

सुरेन जालान ने PM मोदी के परिवार के 12 सदस्यों की एक सूची साझा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार:

1. सोमभाई (75) – सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी, आश्रम में रहते हैं
2. अमृतभाई (72) – निजी फैक्ट्री से सेवानिवृत्त मजदूर
3. प्रह्लाद (64) – राशन की दुकान चलाते हैं
4. पंकज (58) – सूचना विभाग में कार्यरत
5. भोगीलाल (67) – किराना दुकान
6. अरविंद (64) – कबाड़ का खुदरा व्यापारी
7. भरत (55)- पेट्रोल पंप पर कर्मचारी
8. अशोक (51) – पतंग और किराना की दुकान
9. चंद्रकांत (48) – गौशाला में स्वयंसेवक
10. रमेश (64) – जानकारी उपलब्ध नहीं
11. भार्गव (44) – जानकारी उपलब्ध नहीं
12. बिपिन (42) – जानकारी उपलब्ध नहीं

जालान ने बताया कि सूची में पहले 4 लोग PM मोदी के सगे भाई हैं। 5 से 9 तक के लोग चाचा नरसिंहदास मोदी के बेटे यानी प्रधानमंत्री के चचेरे भाई हैं। वहीं रमेश, भार्गव और बिपिन अन्य चाचाओं के बेटे हैं।

मीडिया और विपक्ष पर निशाना
सुरेन जालान ने टीवी पत्रकारों से अपील की कि वे गुजरात जाकर अरविंद और अशोक जैसे परिवार के सदस्यों की “कहानी” दिखाएं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का भाई कबाड़ बेच रहा है और दूसरा भाई पतंग-डोर बेच रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि 23 साल तक CM और PM रहने के बावजूद मोदी जी ने अपने परिवार को “एक पैसा भी लाभ नहीं दिया”। उन्होंने सवाल किया कि “जो अपने रिश्तेदारों के लिए कुछ नहीं करता, क्या वो अडानी और अंबानी के लिए करेगा? ये विपक्ष की सिर्फ एक चाल है।”

जालान ने कहा कि आजकल राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कुछ मीडिया संस्थान प्रधानमंत्री के खिलाफ नकारात्मक डिबेट कर रहे हैं। उन्होंने देश की जनता से अपील की कि वे विपक्ष की “चालों से सावधान” रहें।

“देशहित के लिए अडानी-अंबानी से सीखें”
सुरेन जालान ने कहा कि “देशहित के लिए आम विपक्ष और भोली-भाली जनता को अडानी और अंबानी जी से सीखना चाहिए। विरोध नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने अंत में कहा कि “हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जैसा ईमानदार, देशभक्त, मेहनती और गरीबों का रक्षक प्रधानमंत्री मिला है। मोदी सिर्फ देश के हित की सोचते हैं।”

यह बयान आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान द्वारा 08/08/2026 को दिया गया है।

नोट:यह खबर सुरेन जालान द्वारा साझा की गई जानकारी और उनके बयान पर आधारित है। सूची में दिए गए नामों और पदों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *