Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आरपीएफ आसनसोल की #OperationSatark: 29 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार

आसनसोल । रेलवे परिसर में अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए आरपीएफ आसनसोल मंडल ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।

आरपीएफ वेस्ट पोस्ट, आसनसोल की टीम ने 07.08.2026 को जांच अभियान के दौरान 29,240 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की। इस दौरान शराब तस्करी में शामिल *एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे OperationSatark अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध सामान की तस्करी पर रोक लगाना है।

जप्त की गई शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि रेलवे परिसर को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *