Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में गुरुदेव को श्रद्धांजलि: रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर युवा आवास में हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम

आसनसोल । विश्वकवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आसनसोल में प्रशासन की ओर से एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम युवा आवास, आसनसोल में हुआ, जिसमें साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

डीएम और विधायक ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान के जिलाशासक एस. पन्नाबालम और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, एसडीओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साहित्य व समाज सेवा के योगदान को याद किया।
सभा की शुरुआत रवींद्र संगीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। वक्ताओं ने गुरुदेव के जीवन दर्शन, कविता, संगीत और शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की।

“गुरुदेव के आदर्श ही सच्ची श्रद्धांजलि” कृष्णेंदु मुखर्जी
इस मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा, “रवींद्रनाथ ठाकुर सिर्फ बंगाल के नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा हैं। उनके विचार आज भी हमें रास्ता दिखाते हैं। गुरुदेव के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गुरुदेव के लेखन और विचारों से प्रेरणा लेकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें।

समय से परे हैं गुरुदेव के विचार
कार्यक्रम में बोलने वाले वक्ताओं ने कहा कि रवींद्रनाथ ठाकुर ने अपने लेखन और संगीत से न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। उनकी रचनाएं आज भी हर पीढ़ी को नई दिशा देती हैं।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से इतिहास जीवित रहता है और आने वाली पीढ़ी गुरुदेव के आदर्शों से जुड़ती है।
आसनसोल में हुआ यह आयोजन सिर्फ स्मृति सभा नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि आज भी लोगों के दिलों में रवींद्रनाथ ठाकुर के लिए उतना ही सम्मान और प्रेम है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *