मिडटाउन क्लब चुनाव 2026-28: ‘Progressive Alliance’ ने जारी किया घोषणा पत्र, बोले संतोष झा – ‘क्लब को देंगे नई पहचान
आसनसोल । मिडटाउन क्लब के आगामी चुनाव 2026-28 को लेकर Team Progressive Alliance ने शनिवार को क्लब परिसर में प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान टीम ने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए पारदर्शिता और विकास का वादा किया।
प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए महासचिव पद के उम्मीदवार संतोष झा ने कहा कि Progressive Alliance सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं आई है, बल्कि मिडटाउन क्लब को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी है।
“16 महीने के एड-हॉक कमेटी के कार्यकाल पर सवाल”
संतोष झा ने पिछले लगभग 16 महीनों से चल रही तदर्थ समिति के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्लब के संचालन, विकास, वित्तीय पारदर्शिता, वार्षिक गतिविधियों और सदस्य सुविधाओं को लेकर सदस्यों में काफी असंतोष है।
उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि मिडटाउन क्लब का संचालन जवाबदेही, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भावना के साथ किया जाए।”
“हमारे पास अनुभव और स्पष्ट कार्ययोजना है”
संतोष झा ने कहा, “हम सिर्फ वादे करने नहीं आए हैं। हमारी टीम के पास अनुभव भी है, युवा सोच भी है और मिडटाउन क्लब को बेहतर बनाने की स्पष्ट कार्ययोजना भी है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक सदस्य को यह महसूस हो कि यह क्लब वास्तव में उसका अपना क्लब है।”
Progressive Alliance के उम्मीदवार
– महासचिव: संतोष झा
– सहायक महासचिव : मानस नायक
– कोषाध्यक्ष : राजीव कुमार
– खेल सचिव : मिथिलेश सिंह
– सांस्कृतिक सचिव : शिवेश कुमार
– खाद्य एवं पेय सचिव : रामवीर सिंह
– पुस्तकालय सचिव : राजदेव कुमार
– मनोरंजन सचिव : उत्तम सरकार
कार्यकारिणी समिति सदस्य: बिष्णु बेहेरा, देबव्रत दास, झांटु मंडल, पार्थ सारथी दास, रवि शंकर कुमार
टीम की 12 प्रमुख प्राथमिकताएं
Progressive Alliance ने चुनाव के लिए अपना रोडमैप भी रखा:
✔ पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन
✔ क्लब के ढांचे का विकास एवं आधुनिकीकरण
✔ मासिक लकी ड्रा की पुनः शुरुआत
✔ बेहतर वार्षिक उपहार एवं सदस्य सुविधाएं
✔ स्विमिंग पूल परियोजना को पुनः आगे बढ़ाना
✔ बच्चों एवं परिवारों के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तार
✔ डिजिटल मिडटाउन क्लब ऐप के माध्यम से पारदर्शिता
✔ ओपन जिम एवं बच्चों के खेल क्षेत्र का विकास
✔ क्लब की साफ-सफाई एवं रखरखाव में सुधार
✔ स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा एवं ग्रीष्मकालीन शिविर की शुरुआत
✔ प्रतिभावान सदस्यों एवं मेधावी बच्चों का सम्मान
✔ सीएसआर के माध्यम से सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा
“क्लब को राजनीति का नहीं, प्रगति का मंच बनाना है”
टीम ने कहा कि उनका स्पष्ट संदेश है – मिडटाउन क्लब को राजनीति का नहीं, प्रगति का मंच बनाना है। क्लब का विकास सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
अंत में संतोष झा ने कहा, “विश्वास • पारदर्शिता विकास – आपका विश्वास हमारी जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर मिडटाउन क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”














