Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल एक्सीलेंस अवॉर्ड 3.0: समाज सेवा और शिक्षा में योगदान के लिए पार्वती ग्रुप सम्मानित, सचिन राय बोले – ‘पिता के सपनों को दे रहे हैं उड़ान

आसनसोल । शहर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को आसनसोल क्लब में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल की ओर से किया गया था।

इस मौके पर आसनसोल के विकास में पिछले कई वर्षों से लगातार योगदान देने के लिए पार्वती ग्रुप को आसनसोल एक्सीलेंस अवॉर्ड 3.0 से विशेष रूप से नवाजा गया।

कार्यक्रम में जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने पार्वती ग्रुप के संस्थापक सचिन राय को यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी मीता राय और पुत्र गौरव राय भी उनके साथ उपस्थित थे।

“पिता के नाम पर शुरू किया था ग्रुप” सचिन राय
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सचिन राय ने कहा कि पार्वती ग्रुप की स्थापना उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर की गई है। उनका प्रयास हमेशा से रहा है कि वे पिता के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज के लिए कुछ सार्थक कार्य करें।

उन्होंने कहा, “हमने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान दिया है। जब देखा कि बीएड की पढ़ाई के लिए आसनसोल के छात्रों को बाहर जाना पड़ता है, तो हमने यहां बीएड कॉलेज खोलने का निर्णय लिया।”

सचिन राय ने बताया कि पार्वती ग्रुप हर साल 100 जरूरतमंद छात्रों को 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी देता है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई न रुके।

परिवार के सहयोग को बताया सफलता की कुंजी
सचिन राय ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देते हुए कहा, “किसी भी बड़े काम के लिए परिवार का साथ जरूरी होता है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे पत्नी मीता राय का हर कदम पर साथ मिला।”

उन्होंने याद किया कि 20 साल पहले पार्वती ग्रुप के पहले स्कूल की नींव भी मीता राय के हाथों रखी गई थी। आज स्कूल का विस्तार इसी मेहनत का नतीजा है।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने पार्वती ग्रुप के सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह की संस्थाएं ही शहर को नई दिशा देती हैं।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *