Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अन्नपूर्णा योजना से 17 अगस्त से खाते में आएंगे 3000 रुपया, 1.19 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ”

कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को अब हर महीने 3,000 रुपया की आर्थिक सहायता मिलेगी। बुधवार को नवान्न में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने योजना की पात्रता, अपात्रता और भुगतान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी।

17 अगस्त से शुरू होगा भुगतान
मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदनों का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। 17 अगस्त से जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाएगी। इसके बाद हर महीने नियमित रूप से भुगतान किया जाएगा।

कौन ले सकती हैं योजना का लाभ?
– आयु: 25 से 60 वर्ष की महिलाएं
– आय सीमा: जिन परिवारों की वार्षिक आय 12 लाख से कम है
– छूट: ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन और 3 कमरे वाले मकान की शर्त में छूट

कौन होंगी अपात्र?
1. 7 नगर निगम क्षेत्रों में 50 डिसमिल से अधिक जमीन रखने वाले
2. केंद्र/राज्य सरकार, पंचायत, नगरपालिका या सरकारी संस्थान में स्थायी नौकरी वाले परिवार
3. ₹12 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार

किन्हें मिलेगी विशेष छूट?
– ठेका श्रमिकों के परिवार की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
– दिव्यांग भत्ता पाने वाली महिलाओं को अन्नपूर्णा की 3000 रुपया राशि के साथ दोनों लाभ मिलेंगे
– पीएम किसान निधि पाने वाले किसानों के परिवार की पात्र महिला भी इस योजना का लाभ ले सकेगी
– जिन महिलाओं को 3000 रुपया से कम की अन्य सामाजिक पेंशन मिलती है, उन्हें पेंशन के बदले अन्नपूर्णा की पूरी 3000 रुपया राशि दी जाएगी। दोनों राशि नहीं जुड़ेंगी।

लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी
मुख्यमंत्री ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि जून में 28 लाख महिलाओं को लाभ मिला था, जबकि जुलाई में यह संख्या बढ़कर 1.19 करोड़ हो गई। अगली किस्त में लाभार्थियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

शिकायत के लिए बनेगा पोर्टल
लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार जल्द ही एक शिकायत पोर्टल भी शुरू करेगी। इसकी निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे सत्यापन को लेकर चिंता न करें। जांच पूरी होते ही सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *