ECL की 51वीं AGM: वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड कोयला उत्पादन, अध्यक्ष ने सतत विकास और गुणवत्ता पर दिया जोर
सांकतोड़िया । कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी और देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने मंगलवार को अपनी 51वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) का आयोजन किया। बैठक सांकतोड़िया स्थित कंपनी मुख्यालय में हाइब्रिड मोड में हुई, जिसमें अधिकारी व्यक्तिगत और वर्चुअल दोनों माध्यमों से जुड़े।
बैठक में मौजूद रहीं ये हस्तियां
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे:
– बी. साईराम, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड
– मुकेश अग्रवाल, निदेशक (वित्त), कोल इंडिया लिमिटेड
– सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ECL
– डॉ. चेतना शुक्ला, उप महानिदेशक, कोयला मंत्रालय
– ECL के सभी निदेशकगण और कोल इंडिया के कंपनी सचिव श्री बी. पी. दुबे
– ECL मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और क्षेत्रीय महाप्रबंधक
“2025-26 रहा ऐतिहासिक वर्ष” – CMD सतीश झा
बैठक को संबोधित करते हुए ECL के CMD सतीश झा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए ऐतिहासिक रहा।
उन्होंने कहा, _”यह वर्ष न केवल अब तक के सर्वाधिक कोयला उत्पादन के लिए उल्लेखनीय रहा, बल्कि हमारे परिचालन, सततता संबंधी कार्यप्रणालियों और शासन-व्यवस्था के ढांचे में किए गए महत्वपूर्ण गुणात्मक सुधारों के लिए भी विशेष रहा है।”
कोल इंडिया अध्यक्ष ने की सराहना, दिए ये सुझाव
कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ECL के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खदानों के राजस्व साझाकरण मॉडल को बढ़ाने, कोयले की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सतत विकास संबंधी पहलों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
AGM के प्रमुख निर्णय
बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा और अनुमोदन हुआ:
1. 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लेखापरीक्षित वित्तीय विवरणों का प्रस्तुतीकरण और अंगीकरण
2. निदेशकों की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण
3. कंपनी की भावी कार्ययोजना और विकास की दिशा पर चर्चा
देश की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
कंपनी ने इस अवसर पर देश की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए विश्वसनीय कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा, सतत विकास, डिजिटल नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।














