Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“शिल्प-निवेश और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, विधानसभा में हुई अहम बैठक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में काम जारी”

कोलकाता । राज्य में शिल्प, निवेश और आर्थिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में शिल्प एवं वाणिज्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसनसोल उतर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा गया कि शिल्पायन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

“जनता का भरोसा ही हमारी प्राथमिकता”
बैठक में यह भी कहा गया कि बंगाल की जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी आशा-आकांक्षाओं को पूरा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

राज्य सरकार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सुदृढ़ नेतृत्व में निष्ठा के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में निवेश का माहौल बेहतर बनाने, नए उद्योग लाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आर्थिक विकास पर फोकस
सूत्रों के अनुसार बैठक में औद्योगिक नीति, निवेशकों को मिलने वाली सुविधाओं, MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और बंद पड़े कारखानों को फिर से शुरू करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सरकार का लक्ष्य है कि बंगाल को निवेश और शिल्प के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *