Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लच्छीपुर छिनतई कांड: ग्राहकों से 30 हजार रुपये और गाड़ी की चाबी लूटने वाला बाबर खान गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश

कुल्टी । लच्छीपुर ‘दिशा’ रेड लाइट इलाके में ग्राहकों से मारपीट कर रुपया छिनने और स्कॉर्पियो की चाबी लूटकर फरार होने के मामले में नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में बाबर खान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल पकड़ा गया और आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते मंगलवार रात झारखंड के रजरप्पा मंदिर जा रहे 4 लोग स्कॉर्पियो से सफर कर रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वे लच्छीपुर दिशा इलाके के पास पहुंचे, कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें जबरन दिशा के एक सुनसान इलाके में ले गए।

वहां आरोपियों ने पीड़ितों से 10 हजार रुपये नकद और ऑनलाइन 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कुल करीब 30 हजार रुपये की लूट की गई।

गाड़ी की चाबी भी छीनकर फरार
इसके बाद जब पीड़ित नियामतपुर पुलिस फांड़ी में शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उनकी स्कॉर्पियो की चाबी भी छीन ली।

सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों को सुरक्षित निकाला और घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की।

बाबर खान गिरफ्तार, और लोगों की तलाश जारी
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर बाबर खान को गिरफ्तार किया। आज उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसीलिए आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग अदालत से की जाएगी। हिरासत में पूछताछ के बाद ही गिरोह के बाकी सदस्यों और पूरी साजिश का खुलासा हो सकेगा।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *