लगातार हो रही बारिश से हालात खराब, कृष्णेंदु मुखर्जी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर – 9593222255, कहा ‘मैं आपके साथ हूं’
आसनसोल । पिछले 24 घंटे में हुई लगातार भारी बारिश के कारण आसनसोल उत्तर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलजमाव और परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं।
इस बीच आसनसोल उत्तर के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। बारिश से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए “Krishnendu Connects Helpline” शुरू किया गया है।
जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
बारिश और जलजमाव से जुड़ी किसी भी आपातकालीन मदद के लिए लोग 9593222255 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
संदेश में कहा गया है – “पिछले 24 घंटे की मूसलाधार बारिश में जो लोग परेशानी में हैं, उनकी मदद के लिए हम आपके साथ हैं। आसनसोल उत्तर के किसी भी नागरिक को अगर जरूरी सहायता चाहिए तो तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। मैं आप लोगों के साथ हूं और आगे भी रहूंगा।”
लोगों से की गई अपील
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित रहें और बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
“आपका एक फोन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कृपया सुरक्षित रहें” – ऐसा भी कहा गया है।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

























