Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल में मंसा पूजा के दौरान बड़ा भू-धंसान, पंडाल के पास धंसी जमीन, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया खतरा”

आसनसोल । आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में मंगलवार को मंसा पूजा पंडाल के पास अचानक जमीन धंसने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद लोगों में घबराहट का माहौल है।

पंडाल के बगल में धंसी जमीन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंसा पूजा के दौरान अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। आवाज सुनते ही लोग दौड़े तो देखा कि पंडाल के ठीक बगल में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है।

सैकड़ों घरों पर खतरा
भू-धंसान वाली जगह के चारों ओर घनी आबादी है। यहां सैकड़ों मकानों में हजारों लोग रहते हैं। जमीन धंसने के बाद आसपास के घरों में भी दरारें आने और ढहने का डर बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भू-धंसान का दायरा और बढ़ा तो कई मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं। इससे बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है।

लोगों ने लगाए प्रशासन और ईसीएल पर आरोप
घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। लोगों ने बताया कि ईसीएल और आसनसोल नगर निगम को तुरंत सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया* है।

स्थानीय निवासियों की मांग है कि अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच करें और भू-धंसान का कारण पता लगाएं। साथ ही आसपास के घरों का तकनीकी निरीक्षण* कराया जाए और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *