Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बारिश में ब्रिज से बही स्कूटी, 2 दिन बाद मिला युवक का शव: जहरगढ़ ब्रिज हादसे में आमिर गियास की मौत

कुल्टी । लगातार बारिश के बीच हुए हादसे में लापता हुए युवक का शव 2 दिन बाद बरामद हुआ है। यह दुखद घटना कुल्टी थाना क्षेत्र के जहरगढ़ ब्रिज पर हुई थी।

ब्रिज से बह गया था स्कूटी समेत युवक
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 17 अगस्त की रात आसनसोल में काम निपटाकर घर लौट रहे 19 वर्षीय आमिर गियास अपनी स्कूटी से नियामतपुर-एथोड़ा रोड स्थित जहरगढ़ ब्रिज से गुजर रहे थे। तेज बारिश के कारण ब्रिज पर पानी का बहाव बहुत तेज था। इसी दौरान आमिर स्कूटी समेत पानी में बह गए।

उनके साथ मौजूद राजीव पासवान ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

48 घंटे बाद मिला शव
घटना के बाद मंगलवार सुबह से कुल्टी पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्पीड बोट की मदद से कई घंटों तक नदी में तलाशी ली गई, लेकिन मंगलवार रात तक आमिर का कोई पता नहीं चला।

आखिरकार बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुल्टी थाना क्षेत्र के विदाईगढ़ मास्टरपाड़ा के पास भुड़भुड़िया नदी के किनारे आमिर का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

मृतक आमिर गियास कुल्टी थाना क्षेत्र के पुराने सीतारामपुर का निवासी था

स्कूटी अब भी लापता, जांच शुरू
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं आमिर के साथ बह गई स्कूटी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

कुल्टी थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *