आसनसोल उत्तर में संगठन को मजबूती: आशा शर्मा बनीं लाभार्थी संपर्क अभियान की विधानसभा संयोजक
आसनसोल । भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी का ऐलान हुआ है। आशा शर्मा को आसनसोल उत्तर विधानसभा का लाभार्थी संपर्क अभियान (Labharthi Sampark Abhiyan) का Convenor नियुक्त किया गया है।
आशा शर्मा वर्तमान में भाजपा आसनसोल की जिला उपाध्यक्ष हैं और वार्ड नंबर 43 की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय जनसेवा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी जा रही है।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के अभियान को और गति मिलेगी।
शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
