Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल में विधायक की पहल: वार्ड 41, 42, 43 के जरूरतमंदों में तिरपाल वितरण, उमड़ा जनसैलाब”

आसनसोल । बारिश के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी की ओर से बड़ी पहल की गई।

आज वार्ड नंबर 41, 42 और 43 के सैकड़ों जरूरतमंद नागरिकों के बीच तिरपाल वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम विधायक के निर्देश पर तीनों वार्डों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मकसद है कि बरसात में किसी भी गरीब परिवार को छत के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहा मौजूद
इस सेवा कार्य में वार्डों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घर-घर जाकर जरूरतमंदों को चिन्हित कर तिरपाल पहुंचाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
राकेश शर्मा, नीरज बर्नवाल, राजू पटेल, रेखा शर्मा, उमेश सिंह, विष्णु गुप्ता, अनिल प्रसाद, रूपेश साव, सुभाष राउत सहित तीनों वार्डों के अन्य कार्यकर्ता।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी के निर्देश पर लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों के लिए इसी तरह की सहायता जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इस तिरपाल से उन्हें बारिश में काफी राहत मिलेगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *