आसनसोल के लाल ने दिल्ली में लहराया परचम: शूटर अभिनव साव को मिले 2 बड़े राष्ट्रीय अवार्ड, बने गोल्ड विनर एथलीट ऑफ द ईयर
नई दिल्ली / आसनसोल । देश के लिए गर्व का पल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल के अंतरराष्ट्रीय शूटर और भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य अभिनव साव ने एक बार फिर देश और अपने शहर का नाम रोशन किया है।
22 अगस्त 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारत की सबसे बड़ी खेल इकोसिस्टम कंपनियों में से एक द्वारा आयोजित IAMGAME SPORTS AWARDS 2026 समारोह में अभिनव को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
अभिनव को मिले अवार्ड:
1. राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर – सिल्वर अवार्ड
2. एथलीट ऑफ द ईयर (पुरुष वर्ग) – गोल्ड अवार्ड
देश भर के विभिन्न खेलों के शीर्ष एथलीटों के बीच अभिनव का इस मंच पर सम्मानित होना पूरे बंगाल के लिए गौरव की बात है।
पुरस्कार मिलने के बाद अभिनव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित मंच पर देश के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ सम्मानित होना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
गौरतलब है कि अभिनव साव अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट हैं और लगातार भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर आसनसोल सहित पूरे खेल जगत में खुशी की लहर है।














